व्रत या उपवास खोलते वक्त रखना चाहिए 10 बातों का ध्यान
10 things to keep in mind when opening a fast or fasting
हमारे हमारे देश में अलग-अलग जगह व्रत या उपवास करने के अपने-अपने तरीके हैं। कई लोग निराहार या निर्जल व्रत करते हैं तो कई लोग एक टाइम भोजन करता है। उपवास कोई भी हो, परन्तु इसे समाप्त करके भोजन ग्रहण करते समय आपनो को कुछ बातों का पुर्ण रुप से विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि स्वास्थ से संबंधी परेशानी न हो।
![]() |
व्रत या उपवास खोलते वक्त रखना चाहिए |
व्रत या उपवास खोलते वक्त स्वास्थ से संबंधी 10 जरूरी महत्वपूर्ण टिप्स :-
- व्रत या उपवास रखने से घंटों तक खाली पेट रहने के बाद एकदम से पेट भरकर खाने से न केवल पेट दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए एक बार में अधिक भोजन करने से बचें।
- उपवास के बाद प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करने प्रयास करें, जिससे हमारे शरीर में उर्जा की पूर्ति होने में मदद मिलेगी । बाद में कुछ समय रूककर, पनीर व्यंजन या अंकुरित आहार ले सकते हैं।
- उपवास रखने से घंटों खाली पेट रहने के बाद कुछ खाने से पहले सिर्फ एक गिलास पानी पीना चाहिए, ताकि पेट में ठंडक पहुंचे, बाद में पाचन संबंधी दिकतों से बचा जा सके।
- व्रत या उपवास खोलने के लिए नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी और मौसंबी का जूस इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको ताजगी महसूस होगी और यह आपके पाचन तंत्र की क्रिया को भी ठीक करने में सहायकता करेगा।
आवश्यक जानकारियां , इन्हें भी पढे़ं.........
- उपवास के बाद तेल और मसाले वाले भोजन से बचने की कोशिश करें। ताकि आपके पाचन तंत्र पर अधिक दबाव न पड़े, और स्वास्थ्य भी सही रहे।
- व्रत या उपवास खोलने के लिए आप चाहें तो मिले जुले आटे की रोटी बना सकते हैं। सब्जियों में लौकीए गिल्कीए कद्दू, टमाटर, दाल व दही जैसे पाचक व हल्की चीजें ले सकते हैं।
- उपवास में अत्यधिक शारीरिक मेहनत से बचें। इससे आपकी आँतों में सोजन आ सकती हैं। इसी स्थिति में आपको चक्कर भी आ सकते हैं।
- उपवास के समय मानसिक रूप से भी तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें और गुस्सा से बचें। इससे आपको ब्लडप्रेशर संबंधी दिकत हो सकती है।
- व्रत या उपवास खोलने के लिए आप चाहें तो दही के साथ फलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा फ्रूट चाट भी एक बेहतरीन विकल्प है, जो आपका पेट भी भरेगा और शरीर को उर्जा भी मिलेगी।
- उपवास के दौरान अत्यधिक शारीरिक मेहनत से बचें। इससे आपकी कैलोरी जल्दी खर्च होती है और भूख भी तेजी से लगती है। इसी स्थिति में आपको चक्कर भी आ सकते हैं।

0 Comments