पीलीबंगा की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी मालिक एडवोकेट धनराज सुथार ने बताया कि फाटक खुलने के बाद वह अपने चालक के साथ गाड़ी लेकर रावतसर फाटक पीलीबंगा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी के डैशबोर्ड से आग की लपटें उठने लगीं।
![]() |
| चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा टला |
स्थिति को गंभीर देखते हुए एडवोकेट धनराज सुथार और चालक ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और दोनों लोग सकुशल बाहर निकल आए।
घटना के बाद आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। समय रहते गाड़ी से बाहर निकलने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

0 Comments