पीलीबंगा। नगर निकाय आम चुनाव के दृष्टिगत राज्य सरकार के आदेशानुसार 9 सितंबर 2026 को शाम 6:00 बजे से 11 सितंबर 2026 को शाम 6:00 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
![]() |
नगर निकाय आम चुनाव के चलते शुष्क दिवस घोषित, शराब के ठेके किए गए सील |
राज्य सरकार के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए आबकारी विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सभी शराब के ठेकों को सील कर दिया गया है।
इस दौरान शराब की बिक्री एवं वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आबकारी विभाग की टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

0 Comments