पीलीबंगा नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चरणजीत कौर, पत्नी सरदार सिकंदर सिंह गिल के समर्थन में आयोजित रैली में भारी जनसैलाब देखने को मिला। रैली के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत कौर को अपना समर्थन दिया।

पीलीबंगा वार्ड नंबर 8 में कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत कौर की रैली में उमड़ा
पीलीबंगा वार्ड नंबर 8 में कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत कौर की रैली में उमड़ा

रैली में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया। जगह-जगह लोगों द्वारा किए गए स्वागत और उमड़े जनसमर्थन ने चरणजीत कौर की लोकप्रियता को मजबूती प्रदान की।

वार्ड नंबर 8 में रैली के दौरान उमड़ी भारी भीड़ ने यह संदेश दिया कि क्षेत्र की जनता बदलाव और विकास के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है।

चरणजीत कौर ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह प्यार और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है और वे वार्ड के विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।

रैली में उमड़े जनसैलाब और मिले अपार समर्थन से वार्ड नंबर 8 में कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत कौर का चुनावी अभियान और अधिक मजबूत नजर आ रहा है।