पीलीबंगा। नगर पालिका पीलीबंगा के चुनाव परिणामों में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी संतोष बनावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। संतोष बनावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 24 वोटों के अंतर से हराकर कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण जीत हासिल की।

पीलीबंगा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की संतोष बनावत की शानदार जीत, 24 वोटों से दर्ज की जीत
पीलीबंगा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की संतोष बनावत की शानदार जीत, 24 वोटों से दर्ज की जीत

प्राप्त चुनाव परिणामों के अनुसार—

संतोष बनावत (इंडियन नेशनल कांग्रेस) — 248 वोट

हरपाल कौर (भारतीय जनता पार्टी) — 38 वोट

राजदीप कौर (निर्दलीय) — 224 वोट

रोहिला कुमारी (निर्दलीय) — 35 वोट

नोटा — 03 वोट

कांग्रेस प्रत्याशी संतोष बनावत को कुल 248 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी राजदीप कौर को 224 वोट प्राप्त हुए। इस तरह संतोष बनावत ने 24 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई।

इस जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने संतोष बनावत को जीत की बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए उम्मीद जताई है।