हनुमानगढ़ (गोलूवाला)। जिले के निकटवर्ती गांव चक 3 HDP में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अवैध तेल भंडारण केंद्र में अचानक भयंकर आग लग गई। काले धुएं के गुबार ने पूरे आसमान को ढक लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

गोलूवाला में अवैध तेल भंडारण में भीषण आग, बाल-बाल बचा गांव!


🚨 प्रशासन ने दिखाई मुस्तैदी

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मोर्चा संभाला:

 * नवीन गर्ग (तहसीलदार, पीलीबंगा)

 * राम नरेश मीणा (नायाब तहसीलदार)

 * तेजवंत सिंह (SHO, गोलूवाला) अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे।

🏠 आसपास के मकान कराए गए खाली

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने तुरंत आसपास के रिहायशी मकानों को खाली करवा दिया। पुलिस और दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

🔍 जांच के घेरे में 'अवैध' कारोबार

प्रशासन अब इस बात की गहराई से जांच कर रहा है कि रिहायशी इलाके के पास यह अवैध तेल भंडारण किसकी शह पर चल रहा था। यहां कितनी मात्रा में तेल भंडारण था किस उद्देश्य से तेल भंडारण किया गया था अगर जांच के दौरान खामियां पाई जाती हैं तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तलवार लटक सकती है।