2 शातिर लुटेरे दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में,दिन में करते थे वारदात
दिल्ली पुलिस ने खतरनाक दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये दोनों दिन के वक्त में लोगों के बीच में लूट कर वारदात को आंजाम देते थे। पिछले 15 दिनों में ही दोनों ने पीतमपुरा से करीब डेढ़ करोड़ और जखीरा इलाके से 8 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था, पुलिस ने बताया कि ये दोनोें खतरनाक बबलू खान गैंग से तालुकात रखते हैं। इस गैंग के लोग गोली चलाने में भी नहीं डरते हैं।
पुलिस ने जब वारदात की जगह के सीसीटीवी और आसपास के सीसीटीवी चेक किया तो उन्हें पता लगा कि इन लूट के पीछे बबलू खान के गैंग का ही हाथ है, बबलू खान का गैंग दिन के वक्त सब लोगों के बीच में लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस की जांच के दौरान पता लगा कि गैंग के दो शातिर लुटेरे जो दोनों लूट की घटनाओं में शामिल थे वो किसी नई वारदात को अंजाम देने वाले है, पुलिस के मिली सूचना के आधार पर मुशतीकन और आलम इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से पहुंचने वाले थे, इस जानकारी के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से लूट के 40 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं, अब पुलिस दोनों से पूछताछ के बाद पूरे गैंग की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।
0 Comments