जवानों के बीच  मोदी बोले. देश की सुरक्षा में CISF की भूमिका अहम


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे  पीएम मोदी ने सीआईएसएफ के सलामी गारद का निरीक्षण  किया इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ब्प्ैथ् की भूमिका देश की सुरक्षा में काफी अहम है।
उन्होंने कहा कि जब दुश्मन देश सीधे युद्ध करने की स्थिति में न हो तो वह देश के अंदर आतंकी वारदातों को बढ़ा देता है ऐसे में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाली CISF की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने में सीआईएसएफ एक महत्वपूर्ण इकाई है।

3129 जवान और CISF की स्थापना

CISF की स्थापना 10 मार्च1969 को की गई थी शुरुआत में CISF में 3ए129 जवानों की संख्या थी इसकी स्थापना संवेदनशील इकाइयों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया था। मौजूदा समय मेंCISF के जिम्मे दिल्ली मेट्रो और IGI सहित देशभर के प्रमुख 59 एयरफोर्ट की सुरक्षा सहित प्रमुख सरकारी इमारतों परमाणु संस्थान ऐतिहासिक इमारतें अंतरिक्ष केंद्र और वीवीआई सुरक्षा है।

इस समयCISF में करीब 1.50 लाख जवान व अधिकारी हैं। खास बात है कि कंधार प्लेन हाईजैक के बाद CISF को देश के सभी एयरपोर्ट की निगाहबानी और सुरक्षा का जिम्मा दिया गया थां।

आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारारू मोदी


शनिवार को पीएम मोदी शनिवार को ग्रेटर नोएडा में थें। यहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए रैली को संबोधित किया था उन्होंने कहा था कि उरी के बाद हमसे सबूत मांग रहे थे। पुलवामा हमला हुआ तो भारत के वीरों ने जो काम किया ऐसा काम दशकों तक नहीं हुआं।

उन्होंने कहा था कि हमारे वीरों ने आतंकियों को उनके घर में घुस के मारा रात के 3 बज गए हमने देश को नहीं जगाया लेकिन पाकिस्तान की नींद उड़ गई। पाकिस्तान इस कदर घबरा गया था कि 5 बजे ही चिल्लाने लगा कि मोदी ने मारा मोदी ने मारा पाकिस्तान ने सारी सजावट सीमा पर कर रखी थी और हम उपर से चले गए ।