भारत राजधानी दिल्ली शहर में अब ऑटोरिक्शे से सफर करने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी दिल्ली सरकार ने ऑटो रिक्शे के किराये में बढ़ोतरी को स्वीकृति दे दी है आज दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि ऑटो रिक्शा किराये को प्रति किलोमीटर डेढ़ रुपये बढ़ाने की किराया परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि शुरुआती दो किलोमीटर के लिए लगने वाला पचीस रुपये अब शुरुआती डेढ़ किलोमीटर के लिए लागू होगाअब ऑटो रिक्शा का रूट और किराया बताएगा
शहर में ऑटोरिक्शा का मौजूदा किराया प्रति किलोमीटर आठ रुपये है जिसे बढ़ाकर नौ रुपये पचास पैसे कर दिया गया है ये किराये में 18.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हैं। मंत्री ने बताया कि नया किराया वसूलने के लिए ऑटोरिक्शों में लगे मीटरों में नए सिरे से बदलाव किए जाएंगे।

0 Comments