पाकिस्तान को पानी जाने से रोकेगा पंजाब, शाहपुर कांडी बांध का काम शुरू
पंजाब के पठानकोट में लम्बे समय से लंबित शाहपुर कांडी बांध का काम बंद पड़ा फिर से शुरू हो गया है । सूबे के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने रावी पर बन रहे बांध की मरम्मत में अहम योगदान भूमिका निभाई है। आने वाले समय में पाकिस्तान की तरफ बहने वाली रावी नदी के पानी को भारत कुछ हद तक रोका जायेगा । लोगों को संबोधित करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि 2073 करोड़ का ये प्रोजेक्ट पूरी तरह से शुरू होने के लिए तैयार है जो ना केवल राज्य के लिए पानी का अहम स्रोत बनेगा बल्कि पाकिस्तान की ओर पानी के बहाव को कुछ हद तक रोकने में भी मदद मिलेगी2073 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर सरकारें पहले ही 2014 तक 640 करोड़ खर्च कर चुका है। अब आगे पंजाब सरकार इस पर 1408 करोड़ करोड़ राज्य के खजाने से खर्च करेगीं। जबकि सिंचाई के लिए अलग से 685 करोड़ सरकार खर्च करेगी जिसमें 485 करोड़ केंद्र सरकार और 179.28 करोड़ पंजाब सरकार देगी।
अमरिन्दर सिंह ने कहा कि कि इससे न केवल पंजाब में 5000 एकड़ सिंचाई बढ़ जाएगी साथ ही इससे ऊर्जा का उत्पादन बढ़ेगा और ऊपरी बारी दोआब नहर के सिचाई की क्षमता में 1.18 लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी होगी।
0 Comments