तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के द्वारा  अभिनंदन वर्तमान के लिए परमवीर चक्र की मांग

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के लिए परमवीर चक्र की मांग की है परमवीर चक्र युद्धकाल के दौरान अदम्य साहस और वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में सीएम पलानीस्वामी ने कहा है कि वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्तमान ने प्रतिकूल हालात में गजब का धैर्य और अदभूत रण कौशल का परिचय दिया उन्हें सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार से नवाजा जाना उचित होगा
सीएम ने कहा है कि विश्वस्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक पहल और गहन अंतरराष्ट्रीय दबाव की वजह से पाकिस्तान उन्हें 48 घंटों में छोड़ने पर मजबूर हुआ सीएम ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन ने दुश्मन के सामने जो आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है ऐसा कर उन्होंने कई दिलों को जीता है उन्होंने कहा ऐसा करना उचित होगा कि उन्हें भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा जाए।