नीरव मोदी गवाह को फोन कर बोला- मेरे खिलाफ गवाही दी तो जान से मार दूंगा
![]() |
नीरव मोदी की खबर |
भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी दूसरी बार जमानत की याचिका लेकर लंदन की अदालत के सामने पेश हुआ। अदालत में भारतीय जांच एजेंसियों की ओर से पेश हुई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने कोर्ट में कहा कि नीरव मोदी ने गवाहों को धमकाते हुए एक गवाह को जान से मारने की धमकी दी है। क्राउन सर्विस ने पीएनबी घोटाला केस के गवाह आशीष लड के फोन कॉल डिटेल्स के जरिए यह खुलासा किया है।
नीरव मोदी ने आशीष को फोन करके धमकी दी है कि अगर वह कोर्ट में उसके खिलाफ गवाही देगा तो जान से हाथ धो बैठेगा नीरव की जमानत का विरोध करते हुए अभियोजन पक्ष ने कहा कि वह कोर्ट में गवाही से पहले गवाहों को प्रभावित कर सकता है।
कोर्ट में क्राउन प्रोसेक्यूशन सर्विस ने भारतीय एजेंसियों की ओर से अदालत में अतिरिक्त सबूतों के दस्तावेज पेश किये हैं नीरव मोदी के वकीलों ने सुनवाई से पहले कहा कि वे प्रभावी जमानत याचिका पेश करने की कोशिश करेंगे।

0 Comments