नीरव मोदी की जमानत रोकने के लिए भारत से सीबीआई और ईडी की टीमें लंदन रवाना


 भारत सरकार भगोड़े हीरा व्यापारी और पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी
हीरा व्यापारी और पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी
भारत सरकार भगोड़े हीरा व्यापारी और पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ हर कदम उठाने के लिए तैयार है। नीरव मोदी की जमानत को रोकने के लिए प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीमें भारत से लंदन रवाना हो गई हैं। 19 मार्च को जब नीरव मोदी गिरफ्तार किया गया तब से भारत लगातार प्रयास कर रहा है कि उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाए। उसने जमानत के लिए अपील की थी लेकिन लंदन कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका ठुकराते हुए उसकी हिरासत 29 मार्च तक बढ़ा दी थी।
सूत्रों के मुताबिक नीरव मोदी की जमानत को रोकने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय की टीमें हर संभव कोशिश करेंगी और जरूरी दस्तावेज कोर्ट में सौंपेंगी। क्राउन प्रिंस सर्विस को नीरव मोदी के खिलाफ कुछ अहम दस्तावेज भी सौंपे जाएंगे जिससे प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकें। इन दस्तावेजों में भारत में नीरव मोदी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंटों का भी जिक्र किया गया है।
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हमारे पास नीरव मोदी की जमानत को रोकने के लिए मजबूत सबुत और दलीलें हैं।नीरव मोदी के पासपोर्ट को हम पहले ही रद्द कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी उसने कई देशों की यात्रा कीं।
 रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद भी वह ब्रिटेन के कई शहरों में घूमता रहा । ऐसे में अगर उसे बेल मिलती है तो वह पूरी कोशिश करेगा कि वहां से भाग जाए हम इसे ही आधार बनाकर नीरव मोदी की जमानत का विरोध करेंगे। भारतीय अधिकारियों ने सीपीएस को जानकारी दी है कि कोर्ट में भारत ने यह भी अपील की है कि नीरव मोदी को भगोड़ा व आर्थिक अपराधी घोषित किया जाए और पंजाब नेशनल बैंक में हुए 13,000 करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य दौशी है इस घोटाले में मेहुल चोकसी के साथ कई अन्य लोग भी शामिल हैं।