साधना सिंह को चुनाव लड़ाने की मांग पर रवीश चौहन का विरोध

मध्यप्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री और कार्यकर्ता जहां शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह को चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं तो वहीं उनका विरोध भी शुरू हो गया है
पूर्व महामंत्री रवीश चौहान ने शिवराज की पत्नी साधना सिंह के विदिशा से चुनाव लड़ने की खबरों के बीच इसका विरोध किया है और कहा है कि ऐसा हुआ तो इसका खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ेगा। रवीश चौहन ने कहा कि विदिशा से यदि साधना सिंह को टिकट मिला तो बीजेपी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगेगा। रवीश के मुताबिक वो शिवराज परिवार के पुराने जानकार हैं। और इसलिए उनकी सलाह है कि साधना सिंह को विदिशा से टिकट ना देकर गुना से टिकट देकर चुनाव लड़ाना चाहिए। शिवराज सिंह को आकर विदिशा से चुनाव लड़ना चाहिए या फिर उन्हें खुद आकर किसी कार्यकर्ता को चुनाव लड़वा देना चाहिए नहीं तो विधानसभा चुनाव की ही तरह लोकसभा चुनाव में भी ये सीट हाथ से निकल जाएगी।