लगातार चौथे दिन पेट्रोल हुआ महंगा, घटे डीजल के दाम
डीजल के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन राहत मिली लेकिन पेट्रोल के दाम में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा पिछले चार दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 31 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है जबकि पेट्रोल के भाव में 30 पैसे प्रति लीटर वृद्धि दर्ज की गई है तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को दिल्लीए कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में आठ पैसे और चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कीए लेकिन चारों महानगरों में डीजल के दाम में नौ पैसे प्रति लीटर की कटौती की।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसारए दिल्लीए कोलकाताए मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमशरू 72.71 रुपयेए 74.79 रुपयेए 78.33 रुपये और 75.52 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं चारों महानगरों में डीजल की कीमतें घटकर क्रमशः 67.06 रुपये और 68.85 रुपये प्रति लीटरए 70.25 रुपये और 70.87 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।
0 Comments