होली के मौके पर उत्तर प्रदेश  BJP  नेता को गोली मारी,अस्पताल में भर्ती, माफिया पर शक


होली के मौके पर उत्तर प्रदेश  BJP  नेता को गोली मारी,अस्पताल में भर्ती

होली के मौके पर उत्तर प्रदेश  BJP  नेता को गोली मारी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में होली के मौके पर बीजेपी के विधायक योगेश वर्मा गुरुवार यानी होली के मौके पर लोगों से मिल रहे थे। उसी वक्त किसी ने उन पर गोली चला दी जो सीधे उनके पैर में जा लगी इस घटना से हड़कंप मच गया फौरन उनके समर्थक और परिवार वाले उन्हें लखीमपुर के निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।
जख्मीबीजेपी विधायक योगेश वर्मा ने पुलिस को बताते हुए खनन माफियाओं पर गोली मारने का आरोप लगाया हैधायक योगेश वर्मा को गोली मारे जाने की ख़बर मिलते ही जिले के डीएम और एसपी प्रभारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए
पुलिस ने इस घटना के संबंध में विधायक योगेश वर्मा की पहरवी कर मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश की जा रही है जिले के डीएम और एसपी ने विधायक योगेश वर्मा से मुलाकात कर उनके हाल चाल जाने और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।