Sriganganagar - श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में रामकथा में सुनाया केवट प्रसंग, कल बालसभा में भजन प्रतियोगिता
श्रीगंगानगर। पुरानी अाबादी मोहर चौक स्थित सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर के 33वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास स्वामी उमानंद ने भगवान श्रीराम के वनवास की कथा वर्णन किया। इसके साथ ही केवट प्रसंग सुनाया। इस दौरान स्वामी ने भगवान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक महिलाएं सत्संग-कीर्तन करेंगी। इसके बाद दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक श्रीराम कथा होगी। 6 को सुबह 9 बजे बालसभा में बच्चों की धार्मिक भजन एवं फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। 7 को पूर्णाहुति होगी व इसके बाद भंडारा लगाया जाएगा।