हनुमानगढ़| गांव किशनपुरा दिखनादा में घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी मामले में टाउन पुलिस ने मंगलवार को एक जने के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामकुमार पुत्र हरचंद जाट निवासी किशनपुरा दिखनादा ने पुलिस को बताया कि राहुल पुत्र इंद्राज ने गत रात्रि उसके घर से दो सोने की अंगुठी व 15 तोला चांदी चोरी कर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।