श्रीगंगानगर| पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सोमवार को
स्वच्छता अभियान के तहत जवाहरनगर स्थित पीएनबी मंडल कार्यालय परिसर एवं
उसके आसपास सफाई की। स्वच्छता अभियान में बैंक का स्टाफ मंडल कार्यालय
परिसर में सुबह 8 बजे एकत्र हुआ एवं सफाई अभियान चलाया गया। शाखाओं
कार्यालयों में स्वच्छता संबंधित स्टाफ बैठकें की गई। मंडल प्रमुख दलजीत
सिंह ने सभी सदस्यों को स्वच्छता के विषय में संबोधित किया।
0 Comments