नोहर| 6 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित सूचना सहायकों को क्षेत्र के ई-मित्र संचालकों ने समर्थन दिया है। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार सैनी को अपना समर्थन पत्र सौंपते हुए ई-मित्र संचालकों ने दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।
इस के तहत 3 व 4 अक्टूबर को ई-मित्र बंद रखकर कार्य बहिष्कार करेंगे। समर्थन पत्र पर ई-मित्र संघ के रोहिताश स्वामी, मोहम्मद असलम, हरविन्द्र सिंह, सुरेन्द्र पारीक, रामप्रकाश शर्मा, संजय कुमार, विकास कुमार, गोविंद नायक, मकबूल आईतान आदि ई-मित्र संचालकों के हस्ताक्षर हैं। गौरतलब है कि सूचना सहायकों की हड़ताल के चलते कार्यालय सूने नजर आ रहे हैं।