हनुमानगढ़| जंक्शन पुलिस ने कृषि भूमि का फर्जी इकरारनामा कर साढ़े आठ लाख
रुपए की धोखाधड़ी का गुरुवार को केस दर्ज किया है। रिछपाल सिंह पुत्र जंग
सिह जटसिख निवासी रोडांवाली ने पुलिस को बताया कि जगतार सिह पुत्र सोहन
सिंह जटसिख निवासी रोडांवाली ने उसके साथ दो बीघा कृषि भूमि का फर्जी
इकरारनामा करवाकर धोखे से आठ लाख 34 हजार रुपए हड़प लिए। तकाजा करने पर
आरोपी ने बताया कि वह जमीन तो उसने पहले ही अपनी प|ी के नाम करा दी। जांच
अधिकारी हैड कांस्टेबल सरजीतसिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
वहीं गिरदावरी देवी प|ी काशीराम निवासी रामसरा नारायण ने पुलिस को बताया कि
आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के सुरेश शर्मा ने फर्जी
दस्तावेजों से ऋण स्वीकृति की कूटरचना कर उसके खाते में जमा राशि हड़प ली।
0 Comments