बसंती चौक से सेतिया फार्म रोड पर सोमवार रात नौ बजे सड़क निर्माण सामग्री से भरा ट्रक बिजली के तारों से टकरा गया। चालक ने मौके पर कूदकर जांच बचाई। गनीमत रही की ट्रक जिस तार से टकराया व वह खंभे से उपभोक्ता से घर को बिजली सप्लाई वाली तार थी तथा करंट नहीं आया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली के तार से ट्रक के टकराते ही इस भीड़भाड़ वाली रोड पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर विनोद साहू व श्योपत सिहाग ने इस घटना की तुरंत भगतसिंह चौक जीएसएस पर सूचना देकर बिजली बंद करवाई। बिजली लाइन बंद कर मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने तुरंत ट्रक में उलझे तार को निकालकर क्षेत्र में आपूर्ति बहाल की। इस घटना के कारण आसपास के क्षेत्र में करीब आधा घंटा बिजली आपूर्ति बंद रही। डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता विकास बिश्नोई ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण ही उपभोक्ता के घर की सप्लाई वाली तार से ट्रक टकराया है।
0 Comments