सदर पुलिस की ओर से गोलूवाला में नशीली दवा बरामदगी मामले में
पीलीबंगा से गिरफ्तार केमिस्ट ने टाउन से सप्लाई ली थी। शुक्रवार को पूछताछ
में यह बात सामने आने पर पुलिस ने टाउन की नई आबादी निवासी जितेंद्र उर्फ
जीतू पुत्र मूलचंद सिंधी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो वह इससे पहले फरार
हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थानाप्रभारी जगदीश पांडर ने बताया कि
पीलीबंगा के कैलाश मेडिकल स्टोर के संचालक कैलाश पुत्र बनवारीलाल नाई ने
बताया कि वह नशीली गोलियों की सप्लाई टाउन निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू सिंधी
से लेता था।
0 Comments