हनुमानगढ़| गांधी जयंती पर मंगलवार को जिलेभर में ग्राम सभाओं और वार्ड
सभाओं का आयोजन कर मतदाता सूची का पठन किया गया। एडीएम प्रभाती लाल जाट ने
हनुमानगढ़, संगरिया और पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम सभाओं का
निरीक्षण कर कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। मतदाता सूचियों में जो फोटो
एंव पते संबंधी गलतियां पाई गई उनको संबंधित ईआरओ और बीएलओ को सुधारने के
निर्देश दिए। एडीएम ने चक ज्वालासिंह वाला, सतीपुरा, नवां, मक्कासर,
पीलीबंगा डबलीराठान, लीलांवाली, माणकसर, नगराना, रतनपुरा और सालीवाला में
आयोजित ग्राम सभा का निरीक्षण किया।
0 Comments