जैतसर|केंद्रीय राज्य फार्म स्थित खुला बंदी शिविर से सोमवार देर रात एक कैदी फरार हो गया। बंदी की फरारी के संबंध में मंगलवार को जेल प्रहरी ने स्थनीय पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। मुख्य जेल प्रहरी इंद्राज झुरिया ने बताया कि सोमवार शाम को रोल काॅल में 41 कैदियों में से एक कैदी कम पाया गया। जांच करने पर पता लगा कि कैदी चंदूराम (45) पुत्र भोंदूराम वाल्मीकि निवासी वार्ड नम्बर 8 पुरानी आबादी, श्रीगंगानगर गायब है। फार्म में देर रात तक तलाश करने के बाद भी कैदी का पता नहीं लग पाया। सुबह की रोल काॅल में भी कैदी उपस्थित नहीं था। पुलिस थाना में कैदी के खिलाफ भागने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।