नोहर| श्री पुष्टिकर समिति नोहर द्वारा निर्माणाधीन पुष्करणा भवन के लिए भूमि दाता पचीसिया परिवार के सदस्य सुभाष पचीसिया का पुष्करणा भवन में अभिनंदन किया गया। अध्यक्षता संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं भामाशाह संतलाल मोदी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष अमित चाचाण, राजेन्द्र थिरानी, एडवोकेट केएल मित्रुका, दुर्गेश जोशी, बजरंग पुरोहित, संस्था अध्यक्ष मदन जोशी मौजूद थे। मुख्य अतिथि सुभाष पचीसिया ने कहा कि भूमि दान तो कोई भी कर सकता है लेकिन भूमि पर लोगों की सुविधा के लिए निर्माण करवाना वह भी समय के हिसाब से बहुत बड़ी बात है। इस मौके पर प्रदीप पुरोहित, दुर्गेश जोशी, जोन जोशी, एडवोकेट केएल मित्रुका, हनुमान प्रसाद व्यास, श्यामसुन्दर, चंपालाल आचार्य, भीखमचंद मौजूद थे। संस्था के मंत्री राजकुमार ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन रमेश जोशी ने किया।