हनुमानगढ़| गांव मक्कासर रोही में मारपीट के एक मामले में जंक्शन पुलिस ने
मंगलवार को चार जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हनुमान पुत्र जेठाराम
मेघवाल निवासी वार्ड दो मक्कासर ने पुलिस को बताया कि विक्की कालवा, सुनील
लोहिया, सोनू ओड व एक अन्य ने रास्ता रोककर उसके बेटे से मारपीट की। विरोध
करने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मारपीट के कारणों की जांच कर रही है।
0 Comments