श्रीगंगानगर| बठिंडा-श्रीगंगानगर रेल खंड के मध्य एल एचएस (सीमित ऊंचाई के पुल) निर्माण कार्य के लिए 7 अक्टूबर को रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण इस रूट पर श्रीगंगानगर से बठिंडा के मध्य श्रीगंगानगर- बठिंडा श्रीगंगानगर पैसेंजर व अंबाला सवारी गाड़ी रद्द रहेगी। श्रीगंगानगर से अंबाला एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से रवाना होगी। इस रूट पर 14 अक्टूबर को भी रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

7 अक्टूबर को प्रभावित होने वाली रेल सेवाएं : गाड़ी संख्या 54753, भटिंडा-श्रीगंगानगर व गाड़ी संख्या 54756, श्रीगंगानगर-भटिंडा सवारी गाड़ी रद्द रहेगी, गाड़ी संख्या 54757, अंबाला-श्रीगंगानगर सवारी गाड़ी रविवार को भटिंडा तक ही संचालित होगी यानी यह ट्रेन भटिंडा-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अंबाला एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 1 घंटा देरी से रवाना होगी।

14 अक्टूबर को प्रभावित होने वाली रेल सेवाएं : गाड़ी संख्या 54753, भटिंडा-श्रीगंगानगर व गाड़ी संख्या 54756, श्रीगंगानगर-भटिंडा सवारी गाड़ी रद्द रहेगी, गाड़ी संख्या 54757, अंबाला-श्रीगंगानगर सवारी गाड़ी 14 अक्टूबर को भटिंडा तक संचालित होगी यानी भटिंडा से श्रीगंगानगर के मध्य यह ट्रेन रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अंबाला एक्सप्रेस भी 14 अक्टूबर को श्रीगंगानगर से निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से रवाना होगी।