श्रीगंगानगर| समाज कल्याण विभाग की ओर से गांधी जयंती पर एक से 7 अक्टूबर
तक समाज कल्याण सप्ताह मनाया जाएगा। उप निदेशक बीपी चंदेल ने बताया कि इस
दाैरान एक तारीख को अनूपगढ़ के भामाशाह श्योनारायण पब्लिक शिक्षा समिति
वृद्ध आश्रम में सुबह 11 बजे वृद्ध कल्याण दिवस मनाया जाएगा। दो तारीख को
सुबह 6:30 बजे रामलीला मैदान से गांधी चौक तक रामधुन प्रभात फेरी निकाली
जाएगी। तीन तारीख को केंद्रीय जेल में बंदी सुधार कार्यक्रम के तहत विचार
गोष्ठी और समस्याओं के बारे में बात की जाएगी। चार तारीख को मोहनपुरा रोड
स्थित विवेक आश्रम में बाल दिवस मनाया जाएगा। पांच तारीख को मीरा चौक के
निकट बीआर मॉडल स्कूल में महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन
किया जाएगा। छह तारीख को केसरीसिंहपुर के केके मॉडल स्कूल में सामाजिक
कुरीतियों के खिलाफ जन चेतना विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। आखिरी दिन सात
तारीख को बींझबायला स्थित ममता पुनर्वास एवं सामाजिक शोध संस्थान में विशेष
योग्यजन कल्याण दिवस और समाज कल्याण समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेसी 2 अक्टूबर को निकालेंगे प्रभात फेरी: जिला कांग्रेस कमेटी श्रीगंगानगर की ओर से 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी सुबह 6 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से रवाना होगी। इसके बाद संपत बस्ती, सिविल लाइन से होकर गांधी चौक पहुंचकर गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पाजंलि कर शास्त्री स्मारक पहुंचकर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पाजंलि की जाएगी। इसके बाद पार्टी कार्यालय में सर्वधर्म सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
एमडी कॉलेज में महात्मा गांधी जयंती पर कार्यक्रम कल: एमडी कॉलेज की ओर से 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें महात्मा गांधी के जीवन दृश्य विषय पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी विभिन्न माध्यमों से चित्रांकन करेंगे एवं चित्रों को प्रदर्शित भी करेंगे।

0 Comments