भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस 24 अक्टूबर के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का स्वच्छता अभियान के साथ आगाज हुआ। जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि स्वच्छता अभियान का शुभारंभ वार्ड नंबर 47, नजदीक शुगर मिल स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तथा वाल्मीकि मूलमंत्र उच्चारण से हुआ। सफाई अभियान की कड़ी में वार्ड नंबर 47 शुगर मिल के नजदीक स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर, इन्दिरा चौक के नजदीक स्थित वाल्मीकि धर्मशाला, वार्ड नंबर 3 पुरानी आबादी स्थित वाल्मीकि मंदिर, करणपुर रोड नजदीक जेसीटी मिल स्थित वाल्मीकि मंदिर में साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। इसके तहत संपूर्ण परिसर में समाज व महिला मंडल के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सफाई की गई। इस मौके पर अनिल धारीवाल ने बताया कि 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे भगवान वाल्मीकि ब्रह्मालयों मंदिरों में पौधरोपण किया जाएगा। इस अवसर पर मदन सिरसवाल, बिरजू द्राविड़, सुरेश लोट, महामंत्री अमन वाल्मीकि, अनिल सारवान, राजेन्द्र सारसर, विनोद भाटिया, मोनू वाल्मीकि, राकेश उज्जीनवाल, रामगोपाल सारसर, विक्की चौहान, योगेश चांवरिया, राजवीर कंडारा, बंटी भाटिया, शिवा वाल्मीकि, अमन सारवान, कुलविन्द्र पिवाल आदि उपस्थित थे।