श्रीगंगानगर| लॉयंस क्लब श्रीगंगानगर की ओर से सेवा सप्ताह हमदर्द के अन्तर्गत शनिवार को सुबह 11 बजे पुरानी आबादी स्थित अनुपम धींगड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 4 में पांच हजार सैनेटरी नेपकिन छात्राओं को निशुल्क वितरित किए जाएंगे। क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ विद्यासागर गिदड़ा ने बताया कि विश्व के 210 देशों में 14 लाख लॉयंस साथियों के माध्यम से पीडि़त मानव की सेवा की जा रही है। इस सेवा सप्ताह के दौरान पूरे प्रांत में एक ही दिन 6 अक्टूबर को दो लाख सैनेटरी नेपकिन सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को वितरित करेंगे।