श्रीगंगानगर| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार
को स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद
किया। पुरानी आबादी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम
में पीएमओ डॉ. पवन सैनी, केंद्र प्रभारी डॉ. दीपिका मोंगा, सुखजीत कौर सहित
आशा सहयोगिनी एवं अन्य स्टाफ ने सफाई कर, रैली निकाल एवं शपथ लेकर गांधी
जी को याद किया। रैली को हरी झंडी दिखाते हुए पीएमओ डॉ. पवन सैनी ने आशाओं
से आह्वान किया कि वे हर दिन को गांधी जयंती के रूप में लें और उनके बताए
मार्ग पर चलें। इस मौके पर केंद्र प्रभारी डॉ. दीपिका मोंगा ने कहा कि आज
के दिन आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम उदाहरण मात्र होते हैं ताकि नई
पीढ़ी उनके बारे में जान सके, उन्हें समझ सके। वैसे गांधी जी को हर दिन
हमारे कर्म के जरिए जीवंत रखना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।
0 Comments