श्रीगंगानगर| सुदामानगर में सड़क पर पसरे गंदे पानी, सफाई एवं विभिन्न
समस्याओं को लेकर सोमवार को सुदामानगर विकास समिति के अध्यक्ष अमित वधवा के
नेतृत्व में शिष्टमंडल यूआईटी अध्यक्ष संजय महिपाल की अनुपस्थिति में सचिव
से मिला और ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि श्याम बाबा मंदिर के पास नाले
के ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर पसर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना
करना पड़ रहा है। इसके अलावा यहां गंदगी का भी बुरा हाल है। यूआईटी सचिव ने
सफाई व्यवस्था के पुख्ता समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर सचिव रोहित
बतरा, राजकुमार गर्ग, पवन शर्मा, सुशील चौधरी आदि मौजूद थे।
0 Comments