भादरा| निकटवर्ती गांव नुंआ में पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद के चलते खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गोगामेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिशुपाल पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी नुंआ ने मामला दर्ज करवाया कि वह शुक्रवार सुबह अपने खेत में काम कर रहा था तभी कृष्ण, रोहताश, देवीलाल पुत्रान बुधराम, मानसिंह पुत्र अमीलाल, सुनील, मुकेश, रमेश, अनिल पुत्रान मानसिंह मेघवाल व 10-12 अन्य लोग उसके खेत में आए और उसके साथ मारपीट की। शिशुपाल ने बताया कि कृष्ण वगैरह के साथ उसका पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।