सरकार की ओर से 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर घोषित शुष्क दिवस की पालना के
लिए अधिकारियों/कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। उन्हें निर्देशित किया
गया है कि संबंधित क्षेत्र की समस्त आबकारी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखवाई
जाएं। किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा के विक्रय पर पूर्ण रूप से अंकुश
लगाया जाए। सूखा दिवस घोषित समय में दुकान खुली पाए जाने पर तत्काल
अनुज्ञाधारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
0 Comments