श्रीगंगानगर| गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को ड्राई-डे घोषित किया
गया। इसके बावजूद इलाके में जमकर अवैध रूप से शराब बिकी। इस दौरान पुरानी
आबादी थाना पुलिस ने अवैध शराब सहित एक युवक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम
के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के बेगराज ने बताया कि कार्रवाई में पुरानी
आबादी वार्ड नंबर 11 गांधी बस्ती निवासी मोहित पुत्र चंद्रसहाय नाई को
गिरफ्तार कर उससे 277 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
0 Comments