भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को जिले की 336 ग्राम
पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया । आगामी 7 अक्टूबर को भी
विशेष ग्राम सभाएं होंगी। कलेक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि 3 व 4 अक्टूबर को
भी ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों की जानकारी दी जाएगी तथा नाम जोड़ने
व हटाने के आवेदन पत्र लिए जाएंगे। इसी प्रकार 7 अक्टूबर को भी विशेष
ग्राम सभाएं फिर होंगी, जिसमें मतदाता सूचियों को अपडेट करने संबंधी काम
किए जाएंगे।
0 Comments