श्रीगंगानगर| शिव चौक से कार लूटने का प्रयास करने वाले आरोपी जिस कार पर
सवार होकर आए थे वह प्रारंभिक जांच में डबवाली से चोरी कर लाने की जानकारी
सामने आई है। सदर थाना के एसआई संदीप कुमार ने बताया कि वारदात में
इस्तेमाल हुई कार डबवाली निवासी एक महिला के नाम पर है। कार मालकिन ने
बताया कि वे कई दिनों से घूमने गए हुए हैं। पुलिस फिलहाल इसे पुष्ट नहीं
मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया यहां से लूटी जाने
वाली कार का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल किए जाने की
आशंका है। गौरतलब है कि गत दिनों शिव चौक इलाके में किराए की गाड़ी चलाने
वाले इब्राहिम के पास दो युवकों ने आकर गाड़ी किराए की और उसे सूरतगढ़ रोड़
पर ले जाकर लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने फाजिल्का के गांव टीपावाली
निवासी गुरविंद्र सिंह मजहबी को गिरफ्तार कर आठ अक्टूबर तक रिमांड पर लिया
है। आरोपी के साथी युवक नवीब की तलाश की जा रही है।
0 Comments