श्रीगंगानगर| दिल्ली में किसान आंदोलन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना
को प्रदेश कांग्रेस सदस्य राजकुमार गौड़ एवं गंगानगर किसान समिति के
प्रवक्ता संतवीरसिंह मोहनपुर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। एक बयान में
दोनों नेताओं ने कहा कि अहिंसा के पुजारी बापू एवं शास्त्री जयंती जैसे
पवित्र दिवस पर लाठीचार्ज तानाशाही की याद दिलाता है। लोकतंत्र में
लाठी-गोली का कोई स्थान नहीं है।
0 Comments