हनुमानगढ़| जंक्शन में निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से बुधवार रात
को युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरदेव(45) पुत्र छिंद्र सिंह
रामदासिया निवासी वार्ड 45 सुरेशिया निर्माणाधीन मकान में स्विच लगा रहा
था। इस दौरान बिजली करंट लगने से वह झुलस गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में
ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी
में रखवाया है। अस्पताल चौकी प्रभारी आशुतोष मीणा ने बताया कि इस संबंध में
जंक्शन पुलिस को सूचित किया गया।
0 Comments