श्रीविजयनगर|मंडी के मुख्य बाजार में बाइक के बैग से एक लाख रुपए चोरी हो
गए। पुलिस के अनुसार अध्यापक मनफूलराम (56) पुत्र शंकरलाल बुधवार दोपहर एक
बजे एसबीआई की मुख्य शाखा से एक लाख रुपए निकलवाकर लाया था। यह राशि उसने
बैग में रखी हुई थी। सब्जी मंडी चौक के पास मनफूलराम ने बाइक को स्टार्ट ही
छोड़कर सामने किरयाने की दुकान से सामान लेने चला गया। इस दौरान उसने अपने
नोटों से भरा बैग बाइक में लगे बैग में रख दिया। दुकान से सामान खरीदकर
लौटा तो बाइक में नोटों से भरा बैग गायब था। बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज
में वारदात की जानकारी नहीं मिल पा रही।
0 Comments