श्रीगंगानगर| रक्तदाता समिति द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर सोमवार को जिला
अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर प्रभारी विपिन भठेजा ने बताया
कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 15 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं ने
नियमित रक्तदान करने का संकल्प लिया भी लिया । इस दौरान वीर बागड़ी, रोहित
शर्मा, सुधीर शर्मा, रवि कारगवाल, पंकज दुग्गल आदि का योगदान रहा।
0 Comments