हनुमानगढ़| सातवां वेतन आयोग लागू करने, नई बसें लगाने, रिटायर्ड
कर्मचारियों का भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रही रोडवेज
कर्मियों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी रही। बुधवार को भी कर्मचारी डिपो में
धरने पर बैठे रहे। इस दौरान बैठक में रणनीति बनाई गई। इस मौके पर सीटू सचिव
विक्रांत सहारण ने बताया कि गुरुवार को परिवहन मंत्री युनूस खान और
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला जलाएंगे। इससे पहले रोडवेज डिपो से शव
यात्रा निकालकर विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए भगतसिंह चौक पर पुतलों का
दहन किया जाएगा। संयोजक महावीर जोशी ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी पिछले 17
दिन से हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार बिल्कुल भी गौर नहीं कर रही। इसका खमियाजा
सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर देवदत्त स्वामी, गुरचरण सिंह, हरसेब
सिंह, बलराज मान, रामजीलाल, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे। आमजन पर असर: रोडवेज
को अब तक दो करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। आमजन को अधिक किराया देकर
सफर अन्य बसों में करना पड़ रहा है। प्रशासनिक काम ठप हैं।
0 Comments