हनुमानगढ़|राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के तहत 4 से 10 अक्टूबर तक विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत गुरुवार को जिला अस्पताल में कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम यंग पीपुल एंड मेंटल हैल्थ इन ए चेंजिंग वर्ल्ड रहेगी। आईईसी सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि मानसिक रोगी जिला अस्पताल के मानसिक रोगी वार्ड में प्रातः 9 से एक व शाम 4 से 6 के बीच उपचार करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोगियों की स्वास्थ्य जांच के लिए एनएमएचपी के नोडल ऑफिसर व मनोचिकित्सक डॉ. समीर सहारण, साइकेट्रिक नर्स पंकज शर्मा व वार्ड असिस्टेंट मीनाक्षी सेवाएं देंगे।