नगर परिषद के अस्थाई ड्राइवर व फायरमैन की हड़ताल समाप्त हो गई है। ठेकेदार
के साथ समझौता वार्ता के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई। इससे पहले
आयुक्त अशोक असीजा की मध्यस्थता से ठेकेदार व कर्मचारियों के बीच वार्ता
हुई। वार्ता में 7 सुत्री मांग पत्र पर चर्चा की गई। वार्ता के दौरान अखिल
भारतीय मजदूर कांग्रेस व तेजस्वनी सिक्योरिटी मैन पावर सर्विस के मध्य
समझौता हुआ। समझौते के तहत हल्का वाहन चालक को 58 सौ रुपए प्रति माह, भारी
वाहन चालक को 6 हजार रुपए प्रतिमाह, ओवर टाइम देने, वाहन की मरम् मत करवाकर
देने, पीएफ आदि देने पर सहमति जताई गई है। अस्थाई ड्राइवरों की हड़ताल
समाप्त होने का असर यह रहेगा कि शुक्रवार से शहर में फिर से घर-घर कचरा
संग्रहण के लिए टेंपो आने लगेंगे।
0 Comments