श्रीगंगानगर| बींझबायला कस्बे के नजदीक स्थित गांव दो ईईए निवासी एक
बुजुर्ग दंपती इन दिनों आर्थिक तंगहाली में अपना जीवन यापन कर रहा है। घर
के मुखिया ज्योति राम (90) ने बताया कि दोनों आंखों से दिखाई नहीं देता,
जिस कारण चलने-फिरने में परेशानी होती है। उनकी प|ी बला देवी (85) की भी
करीब एक साल पहले कूल्हे की हड्डी टूट गई और इलाज के अभाव में घर की चारपाई
पर लेटकर समय गुजार रहे हैं। प|ी के इलाज पर अत्यधिक खर्च होने के बाद
परिवार पर आर्थिक संकट आ गया और इस तंगहाली में रोजाना के भोजन के लिए भी
समस्या हो गई। बुजुर्ग ज्योतिराम ने बताया कि उनके एक पुत्र था, जिसका कई
साल पहले देहांत हो गया। इसके बाद वे अपने कच्चे मकान के एक कमरे में ही
रहते हुए पीड़ा सहन कर रहे हैं। बुजुर्ग दंपती की जानकारी मिली तो समाज
सेवक महेश पेड़ीवाल ने मौके पर पहुंच बुजुर्गों की मदद करते हुए आर्थिक
सहायता की। राशन तक के लिए आश्वासन दिया और बुजुर्ग महिला बला देवी व उसके
पति ज्योति राम को भी इलाज के लिए तपोवन अस्पताल में लाया गया।
0 Comments