नोहर| श्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीराम वाटिका में आयोजित
की जा रही श्रीराम कथा व दुर्लभ सत्संग में मंगलवार को छठे दिवस बड़ी
संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रीराम कथा का श्रवण कराते हुए आनंद जी
ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि श्रीराम खोजते हुए भरत का वनों में जाने,
श्रीराम से भरत द्वारा वापस अयोध्या जाने का आग्रह करने सहित विभिन्न
प्रसंगों का श्रद्धालुओं को श्रवण कराया। आनंद जी ब्रह्मचारी महाराज ने कहा
कि भरत का अपने भाई श्रीराम इतना स्नेह था कि उन्होंने श्रीराम से कहा कि
आप जब तक अयोध्या नहीं आएंगे तब तक मैं भी आपकी तरह बनवासी का जीवन जीऊंगा
और आपकी चरण पादुकाओं को सिंहासन पर विराजमान रखूंगा। कथा का आयोजन 3
अक्टूबर तक होगा।
0 Comments