सूरतगढ़| श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ हाईवे पर मंगलवार को चक 28 पीबीएन बस स्टैंड के
निकट एंबुलेंस बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक
गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक सुरेंद्र कुमार (40) पुत्र कृष्ण डेलू
निवासी जोड़किया निवासी था। हादसे में घायल को निजी वाहन से ट्रोमासेंटर
लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। सदर
पुलिस के अनुसार एंबुलेंस (बोलेरो) हरप्रभ आश्रम की थी जो सूरतगढ़ से आश्रम
जा रही थी। जानकारी के अनुसार राजकुमार(43) पुत्र भागीरथ बावरी व सुरेंद्र
निवासी जोड़किया गांव से बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार से मिलने सूरतगढ़
आ रहे थे, कि 28 चक बस स्टैंड के निकट दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय
बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई व
राजकुमार के सिर व पैर में गंभीर चोटें लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के बेटे साहिल ने
बोलेरो चालक पर तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने के आरोप में केस
दर्ज करवाया है।
बाइक सवार बैलगाड़ी से टकराया, मौत, दो माह पहले हुई थी शादी
गांव बुगिया के निकट बाइक के बैलगाड़ी से टकरा जाने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई व दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक चंद्रपाल (35) पुत्र मोहनलाल सुथार गांव 4 जेएसडी के वार्ड नंबर 8 का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार चंद्रपाल पड़ोसी किशोरीलाल के साथ बाइक पर सवार होकर गांव 4 एलसी से जैतसर आ रह था। गांव बुगिया के पास कच्चे मार्ग से डामर रोड पर चढ़ रही बैलगाड़ी से बाइक टकरा गई। बाइक की गति तेज होने के कारण बैलगाड़ी में लगी लोहे की गार्डर चंद्रपाल के पेट में लग गई व दूसरा युवक दूर जाकर गिर गया।

0 Comments