आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग अवैध शराब की तस्करी रोकने
के लिए अलर्ट हो गया है। इसके लिए हरियाणा-पंजाब से होने वाली अवैध शराब की
तस्करी की रोकथाम के लिए जिले में दो चेक पोस्टें स्थापित की गई है। चेक
पोस्ट जिले में रतनपुरा एवं डाबड़ी में स्थापित की गई हैं। इन चेक पोस्टों
पर 24 घंटे निगरानी के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा। आबकारी सूत्रों के
मुताबिक चुनाव निकट आते ही शराब की गुपचुप सप्लाई की आशंका बढ़ गई है।
विभाग को सूचनाएं मिल रही हैं कि कुछ लोग चुनाव में शराब बांटने के लिए अभी
से स्टॉक करने लगे हैं। ऐसे में पड़ोसी राज्यों से आने वालों की जांच के
लिए चेक पोस्ट पर स्पेशल टीम तैनात की गई है। यहां तैनात टीम ठीक से अपनी
जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है या नहीं इसकी जांच के लिए जिला आबकारी
अधिकारी को निरंतर मॉनिटरिंग के लिए कहा गया है।
सितंबर माह में 19320 लीटर लाहन व 17 भटि्टयां नष्ट, 51 आरोपी गिरफ्तार : आबकारी विभाग की ओर से सितंबर माह में अवैध शराब के विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई कर 19320 लीटर लाहन एवं 17 भटि्टयां नष्ट की गईं। 51 आरोपियों को गिरफ्तार कर 44 केस दर्ज किए गए। इसमें सर्वाधिक 16 केस हनुमानगढ़ आबकारी थाना में दर्ज किए गए।
कार्रवाई के लिए क्यूआरटी टीम अलग से गठित : अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्यूआरटी टीम अलग से गठित की गई है। इसमें एक एएसआई और छह सिपाहियों को शामिल किया गया है। इस टीम को वाहन भी उपलब्ध कराया गया है ताकि सूचना मिलते ही कार्रवाई की जा सके। वहीं जिले में चार आबकारी सीआई एवं ईपीएफ जाब्ता भी मुस्तैद रहेगा।
आबकारी अधिकारी बोले- मुख्यालय के निर्देश पर बढ़ाई सतर्कता : जिला आबकारी अधिकारी सहदेव र|ू ने बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर मुख्यालय के निर्देशानुसार सतर्कता बढ़ा दी गई है। पड़ोसी राज्यों से शराब तस्करी रोकने के लिए चेक पोस्टें स्थापित कर वाहनों की जांच कराई जा रही है। वहीं क्यूआरटी भी गठित की गई है।
शराब के दुकानदारों को भी रोज देनी होगी स्टॉक की जानकारी
शराब की खरीद और बिक्री में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए अब दुकानदारों को भी रोजाना ऑनलाइन अपने स्टॉक की जानकारी देनी होगी। दुकानों को रोजाना शराब की खरीद, बिक्री और शेष रहे स्टॉक की जानकारी आबकारी विभाग को उपलब्ध करवानी होगी। इससे आबकारी अधिकारियों के लिए मॉनिटरिंग करना आसान हो जाएगा। आबकारी अधिकारी ने बताया कि पहले अंग्रेजी शराब की दुकानों की ओर से रोजाना स्टॉक रिपोर्ट दी जा रही थी लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र की कंपोजिट एवं देशी शराब दुकान संचालकों को वीकली स्टॉक रिपोर्ट ऑनलाइन ली जा रही है।

0 Comments