आयुष्मान योजना के तहत श्रीकरणपुर के गांव 52जीजी में जिले का पहला हैल्थ
एंड वैलनेस सेंटर का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि खान राज्यमंत्री
सुरेंद्रपालसिंह टीटी ने मंगलवार को किया। योजना से देश में लगभग 50 करोड़
लोगों को सीधा स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इसमें योग एवं ध्यान के अलावा
उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। समारोह की अध्यक्षता सरपंच
अमृतपालसिंह बुटर ने की। विशिष्ट अतिथि बीसीएमएचओ डाॅ. नीरज अरोड़ा थे। टीटी
ने इसे विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताते हुए कहा कि योजना के तहत
देश में डेढ़ लाख हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे। इससे लगभग 50 करोड़
लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इसमें प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य कार्ड
बनाया जाएगा।
योजना के तहत क्षेत्र के मधुमेह व हापरटेंशन का सर्वे कर पीड़ित रोगियों की पहचान की जाएगी।
उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बीसीएमएचओ डाॅ. अरोड़ा ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी संदीप बेनीवाल, अशोक बंसल, लक्ष्मीनारायण जोहिया, भाजपा देहात अध्यक्ष कृष्णचंद्र, सरपंच लखवीरसिंह खोसा, किसान मोर्चा देहात अध्यक्ष केवलसिंह वाल्ला आदि मौजूद थे।

0 Comments